Advertisement

Toll नियमों में बदलाव, कल से कैश पेमेंट खत्म

जानें आज आधी रात से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

31 मार्च की मध्यरात्रि से देशभर के टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। टोल टैक्स में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर कैश भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तैयार की गई नई व्यवस्था 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होगी। इसके बाद टोल टैक्स का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा।

Advertisement

सभी वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स

1 अप्रैल से कार, बस, ट्रक सहित सभी भारी वाहनों के टोल टैक्स में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इससे वाहन स्वामियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि, कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों को इस टैक्स से छूट दी गई है।

Advertisement

मासिक पास भी हुआ महंगा

स्थानीय कार स्वामियों के लिए मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 350 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है।

कैश भुगतान पूरी तरह खत्म

नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर अब कैश लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वाहन स्वामियों को फास्टैग, यूपीआई या क्यूआर कोड के माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।

यात्रा से पहले करें यह जांच

टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से यह सुनिश्चित कर लें कि उनका फास्टैग सक्रिय है और उसमें पर्याप्त बैलेंस है। इसके अलावा यूपीआई सेवा भी चालू होनी चाहिए। यदि किसी वाहन का फास्टैग निष्क्रिय है और यूपीआई भी काम नहीं कर रहा है, तो ऐसे वाहन को टोल प्लाजा से वापस कर दिया जाएगा।

यूपीआई भुगतान पर अधिक शुल्क संभव

जानकारी के अनुसार, यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर टोल की दरें थोड़ी अधिक हो सकती हैं, जिससे डिजिटल भुगतान करने वालों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Write a review