Advertisement

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव,गले में शू-लेस बंधी मिली

उज्जैन में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास शिप्रा नदी किनारे एक पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नग्न अवस्था में मिला शव, पास में मिले कपड़े

मौके पर युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला, जबकि कुछ दूरी पर ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता रखे हुए थे। घटनास्थल के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं और मामले को संदिग्ध बना रहे हैं।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

गले में शू-लेस बंधी, हत्या की आशंका

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के गले में शू-लेस बंधी हुई मिली। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पहचान नहीं, उम्र 24-25 वर्ष के बीच

पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच है। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

एफएसएल टीम और सीसीटीवी से जांच तेज

पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की पहचान और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Write a review