सिद्ध आश्रम घाट पर तैरती मिली लाश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रामघाट पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिद्ध आश्रम के सामने शिप्रा में तैरती हुई लाश नजर आई। मां शिप्रा तैराक दल के गोताखोर दीपक कहार ने नदी में छलांग लगाकर लाश को एसडीईआरएफ जवानों की मदद से सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच बाहर निकाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक का नाम लोकेश उर्फ पप्पू पिता कैलाश मराठा (25) निवासी जयसिंहपुरा है। उसके पास से पुलिस को मोबाइल मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लोकेश हलवाई का काम करता था और बुधवार दोपहर 12 बजे से घर से निकला था। जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे काफी फोन किए लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। सुबह उसकी लाश नदी में तैरती मिली। वह अविवाहित था। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।









