Advertisement

ट्रेन में सो गया यात्री, जागा तो बैग चोरी हो गया था

उज्जैन। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसी ही चोरी की वारदात भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुई। जहां सो रहे यात्री का बैग मक्सी में अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। उन्होंने भोपाल पहुंचने पर जीआरपी थाने में शिकायत की। जीरो पर कायमी के बाद केस डायरी उज्जैन जीआरपी के पास पहुंची है। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जीआरपी ने बताया कि रवींद्र पिता नारायण सराठे निवासी ग्राम खरगोन जिला रायसेन भोपाल से उज्जैन दर्शन के लिए आए थे।

Advertisement

17 अप्रैल को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच से वापस भोपाल जा रहे थे। उन्होंने अपना बैग पास में ही रखा था और सो गए। मक्सी में उनका बैग अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। जब उनकी नींद खुली तो बैग नहीं मिला। उन्होंने आसपास के यात्रियों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बैग में मोबाइल, ५ हजार रुपए व कपड़े थे। भोपाल पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी भोपाल को शिकायत की। जीरो पर कायमी के बाद केस डायरी जीआरपी थाना उज्जैन पहुंची।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें