पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। इनमें अभिनेत्री से नेता बनीं Rupa Ganguly के नाम पर मुहर लग चुकी है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर उत्तर बंगाल के एक पुरुष विधायक को जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी गृह विभाग भी संभालेंगे।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। वहीं नंदीग्राम सीट से भी उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है।









