Advertisement

शिप्रा के लेफ्ट बैंक का मुआयना पूरा, कल राइट बैंक से शुरू होगा

विक्रांत भैरव से सिद्ववट पुल तक पैदल चले अफसर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी को ग्राउंड जीरो पर देख रहे प्रशासनिक अफसरों ने शिप्रा के लैफ्ट बैंक के घाटों का मुआयना सोमवार को पूरा कर लिया। मंगलवार को वह राइट बैंक से शुरुआत करेंगे। अब तक 64 एंट्री और एग्जिट पाइंट की पहचान की गई है।

मेला अधिकारी-संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा और यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने सोमवार को निरीक्षण की शुरुआत विक्रांत भैरव के पास से की। शिप्रा के किनारे-किनारे चलते हुए यह लोग कालभैरव मंदिर के पीछे , भैरवगढ़ जेल पुल, मंगलनाथ के सामने से सिद्ववट से होते हुए आगर-उन्हेल रोड के पुल तक पहुंचे। अधिकतर जगह घाट निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस वजह से चलने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई।

Advertisement

टीम ने करीब 4.5 किलोमीटर का सफर कर लेफ्ट बैंक का दौरा सोमवार को पूरा कर लिया। लेफ्ट बैंक में एंट्री-एग्जिट के 64 एप्रोच पाइंट ढूंढे गए हैं। इनमें विक्रांत भैरव से सिद्धवट पुल तक के 15 नए पाइंट भी शामिल हैं। इनके मुताबिक ही सिंहस्थ में घाट तक पहुंचने के रास्ते बनाए जाएंगे। मंगलवार को शिप्रा के राइट बैंक से मुआयना शुरू होगा और दूसरी तरफ से चलते-हुए एग्जिट और एंट्री पाइंट तलाशे जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें