Advertisement

पिछली वारदातों का अब तक नहीं मिला सुराग फिर दो चोरी, सोना, चांदी सहित दो लाख ले गए

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, पुलिस की गश्त के बावजूद हो रही घटनाएं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज खाचरौद। नगर के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय और दहशत है। गश्त प्रभावी ने होने से चोरों को वारदात करने में आसानी हो रही है। पुलिस अब तक किसी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में असफल रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस कागजी कार्रवाई में व्यस्त रहती है। यही कारण है कि शनिवार को एक बार फिर चोरी के उद्देश्य से एक वकील के मकान के ताले तोड़े गए। दूसरी वारदात में चोरों ने लंबा हाथ मारा। सोना-चांदी के अलावा दो लाख रुपए नकद ले जाने में कामयाब रहे।

पुलिस को दी गई शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले विकास पांडे पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उनके सूने मकान में चोरों ने ताले तोड़े। आहट होने के कारण वे अंदर का ताला नहीं तोड़ सके।

Advertisement

वह अपने पुराने मकान (गुरुनानक मार्ग) पर सोने के लिए चला गया था। रात में लगभग 3:16 बजे से 3:40 बजे के बीच चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया।

रईस ने बताया कि अलमारी में दो लाख रुपए, सोने के आभूषण: हार, चेन, और अंगूठी (कुल वजन लगभग 35 ग्राम) चांदी के आभूषण पायजेब और बिछुड़ी (कुल वजन लगभग 300 ग्राम) अन्य सामान एक वाई-फाई राउटर आदि रखा हुआ था। चोरी यह सबकुछ लेकर फरार हो गए। उसे लोगों द्वारा चोरी की जानकारी मिली। जब घर जाकर देखा तक पता चला कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आश्वासन दिया है कि चोरों का पता लगाया जाएगा।

Advertisement

पुलिस आज जिला सहकारी बैंक में हुई चोरी की वारदात का पता नहीं लगा सकी है। पिछले रविवार को यह वारदात हुई थी। उसी रात चोरों ने एक मंदिर में भी दस्तक देते हुए पुलिस को चुनौती दी थी।

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बड़ी वारदात

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी नागदा रोड निवासी रईस खां ने बताया कि 11 मई की रात में उसके मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दिन उसका परिवार ग्राम दौलतगंज खेड़ा (तहसील ताल ) में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था।
रात्रि गश्त कैसी-चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा रात्रि गश्त की जाती है। डायल 112 के साथ, थाना गाड़ी भी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त करती है, ऐसे में थाना क्षेत्र में लगातार चोरी होना गश्त पर सवाल खड़े कर रही है.?

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें