PBKS vs MI: मुंबई की जीत से पंजाब को बड़ा झटका, प्लेऑफ का गणित हुआ गड़बड़
PBKS vs MI: इस मैच में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार नहीं खेले, लेकिन इन दोनों के न होने के बावजूद तिलक वर्मा ने सुनामी पारी से इंडियंस के माथे पर जीत का तिलक लगा दिया

जिसका डर था वही हुआ। Indian Premier League यानी IPL 2026 में गुरुवार को पहले से ही Playoffs की दौड़ से बाहर हो चुकी Mumbai Indians ने Punjab Kings को 6 विकेट से हराकर उसकी Playoff की राह और भी कठिन कर दी। यह Punjab Kings की लगातार पांचवीं हार रही।
जीत के लिए Punjab के दिए 201 रनों का पीछा करते हुए पूर्व कप्तान Rohit और आतिशी Rickelton ने जो 48 रन 23 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों से बनाए, उनकी पहले Wicket के लिए 61 रनों की साझेदारी ने Mumbai को शानदार शुरुआत दी। Rohit के बाद Naman Dhir मात्र 9 रन बनाकर जल्दी लौट गए तो मामला बिगड़ता नजर आने लगा। जब आखिरी 3 Overs में Mumbai को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी तब सभी ने Punjab की जीत को लगभग तय मान लिया था।
लेकिन यहीं से Tilak Varma ने अपनी India A की कप्तानी की खुशी को दोगुना करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने Mumbai की लगभग तय हार को एक यादगार जीत में बदल दिया। Mumbai ने एक गेंद शेष रहते 4 Wickets के नुकसान पर मैच जीत लिया और Punjab Kings को लगातार पांचवीं हार का सामना करवाते हुए उसके Playoff में पहुंचने के समीकरण को और उलझा दिया।
पहली पारी में Punjab ने रखा 201 रनों का लक्ष्य
Mumbai के सामने बैटिंग का न्योता मिलने के बाद Punjab की शुरुआत कोई खास नहीं रही। India A Team में जगह बनाने वाले Left-handed बल्लेबाज Priyanshu Arya मात्र 22 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर शानदार Form में चल रहे Prabhsimran ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। Prabhsimran ने Connolly के साथ दूसरे Wicket के लिए 67 रनों की अहम साझेदारी की।
लेकिन Prabhsimran के आउट होते ही कप्तान Shreyas Iyer सहित Punjab को एक के बाद एक तीन झटके लगे और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। जब पारी जल्दी समेटती नजर आ रही थी तब Afghan Allrounder Azmatullah Omarzai ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेलकर Punjab को जरूरी सहारा दिया। इसी बदौलत Punjab ने 20 Overs में 8 Wickets खोकर 200 का आंकड़ा पार किया। Mumbai की तरफ से Shardul Thakur सबसे सफल Bowler रहे और उन्होंने सर्वाधिक 4 Wickets झटके।
Mumbai ने Toss जीतकर पहले Bowling का फैसला किया। इस मैच में Suryakumar के अलावा Spinner Gajanfer की सेवाएं भी Mumbai को नहीं मिल सकीं। Punjab ने भी अपनी Playing XI में तीन बदलाव किए और Harpreet Brar, Xavier Bartlett तथा Azmatullah Omarzai को Team में शामिल किया।
मुंबई इंडियंस: रियान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कोर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल









