पहले खुद सीखा, अब दूसरों को सिखाएंगे

सिंहस्थ-2028 के ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के प्रथम बैच का समापन
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 का आयोजन कैसे व्यवस्थित किया जा सकता है,इसके लिए क्या-क्या तैयारी होनी चाहिए जैसी बारीकियां सीखने आए मध्यप्रदेश पुलिस के पहले बैच का समारोह पूर्वक समापन हो गया। यह ट्रेनर्स सिंहस्थ ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियेां को प्रशिक्षण देंगे।
21 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए प्रतिभागी अफसरों को सीनियर पुलिस अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एडीजी इंटेलिजेंस साई मनोहर, एडीजी उज्जैन राकेश गुप्ता, डीआईजी रुचिवर्धन श्रीवास्तव ,तरुण नायक, नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, एसपी पीटीएस श्रीमती मनीषा पाठक सोनी ने प्रथम बैच के करीब 116 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, मकसद एवं भावी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डीआईजी नायक ने उम्मीद जताई कि प्रतिभागी अपने-अपने जिलों में बेहतर प्रशिक्षण देंगे और यहां सीखी गई तकनीकों को प्रभावी रूप से लागू करेंगे।









