Popup Image
Advertisement

ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध, अब ऊर्जा संकट: पीएम मोदी

हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

Advertisement

दहेग। पीएम नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने द हेग में भारतीय समुदाय के समक्ष दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। ये दशक आपदाओं का दशक बन गया है। दुनिया पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

भारत के साथ साझेदारी से भविष्य में फायदा होगा

Advertisement

नीदरलैंड के हेग शहर में आयोजित सीईओ राउंड टेबल बैठक में प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने कहा कि भारत और नीदरलैंड की साझेदारी से कारोबार, लोगों और आने वाली पीढिय़ों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई सालों से अच्छे रिश्ते रहे हैं और आज की चर्चा उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। रॉब जेटन ने पीएम मोदी को बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें