Advertisement

ससुर-बहू के रिश्ते का खौफनाक अंत, पति ने पिता और पत्नी की कर दी हत्या

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।

Advertisement

बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।

बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मुबीन को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था। रविवार को परिवार में इसी बात को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। पंचायत खत्म होने के बाद विवाद दोबारा बढ़ा और मुबीन ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से पहले रियाजुद्दीन और फिर पत्नी सना को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि मुबीन और सना का निकाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था। कुछ महीनों बाद ही परिवार में सना और रियाजुद्दीन की नजदीकियों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। मुबीन की मां किस्वर को शक हुआ तो उन्होंने बेटे को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा गया था, जिसके बाद सना को मायके भेज दिया गया था। हालांकि बाद में समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल लौट आई, लेकिन रिश्तों में तनाव लगातार बढ़ता गया। पुलिस के अनुसार मुबीन पत्नी के मोबाइल का व्हाट्सऐप लैपटॉप पर चलाकर दोनों की चैट और वॉयस मैसेज भी पढ़ता था।

घटना के बाद घायल सना को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि रियाजुद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मुबीन को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement

इस घटना ने पूरे गांव और परिवार को सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि सना ने कुछ दिन पहले ही बेटे अब्बास को जन्म दिया था, जो अभी महज 14 दिन का है। परिवार के लोगों का कहना है कि बकरीद की तैयारियों के बीच हुए इस खूनी कांड ने पूरे खानदान को गम और बदनामी में डुबो दिया।

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें