जबलपुर में बेटे ने मां की हत्या की

जबलपुर। जबलपुर में शराब के नशे में धुत एक युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंची और बेटे को डांटते हुए शांत रहने को कहा। कुछ देर बाद मां-बेटे के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित गढिय़ा मोहल्ले की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 3 बजे की है।
Advertisement
Advertisement









