Advertisement

सेहत से खिलवाड़ का धंधा जोरों पर, 140 में 112 अवैध निकले

अक्षरविश्व न्यूज | उज्जैन। जिले में सेहत से खिलवाड़ का धंधा जोरों पर है। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 80 प्रतिशत से ज्यादा क्लीनिक/अस्पताल जिले में अवैध रूप से चल रहे हैं। पिछले १५ दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 140 क्लीनिक/अस्पतालों की जांच की जिसमेें से 112 अवैध रूप से चल रहे थे।

Advertisement

प्रशासन ने 18 को सील किया है और बाकी से जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बच्ची की मौत के बाद कलेक्टर के आदेश पर १० मई से जिलेभर में चैकिंग अभियान चलाया था। इसके लिए पांच टीमें बनाई गई थीं। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि 140 संस्थानों की जांच टीम ने की जिसमें से 112 (अस्पताल और क्लीनिक) ऐसे थे जो बिना वैध रजिस्ट्रेशन, आवश्यक अनुमति और निर्धारित मापदंडों के विपरीत चलते पाए गए। यह मध्यप्रदेश उपचर्या गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। ऐसे सभी संचालकों को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अब रजिस्ट्रेशन के लिए लगी कतार: प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अवैध रूप से दुकान चला रहे डॉक्टरों और संचालकों में हडक़ंप मच गया है। क्लीनिक वैध करने के लिए पिछले १० दिनों में विभाग को 57 नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें होम्योपैथिक के 25, आयुर्वेदिक के 16, एलोपैथी के 11, डेंटल (दंत चिकित्सा) के 3 आवेदन और पैथोलॉजी लैब के 2 आवेदन शामिल हैं।

Advertisement

भ्रामक विज्ञापनों पर भी रहेगी नजर: स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया पर किए जा रहे फर्जी दावों को लेकर भी सख्त है। डॉ. पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि कोई क्लीनिक या संस्थान सोशल मीडिया के माध्यम से उपचार संबंधी भ्रामक प्रचार कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें