दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं तो हो जाएं सावधान…

घर में आर्थिक तंगी और तनाव का कारण बन सकती है यह आदत, जानें जरूरी वास्तु नियम
मान्यता है कि दरवाजा केवल आने-जाने का मार्ग नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का भी माध्यम होता है। ऐसे में दरवाजे के पीछे अव्यवस्था वास्तु दोष का कारण बन सकती है। दरवाजे के पीछे कपड़े क्यों नहीं टांगने चाहिए- वास्तुशास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से उस स्थान पर भारीपन और अंधकार बढ़ता है। इससे घर में तनाव और नकारात्मकता का माहौल बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत कार्यों में बाधा, करियर में रुकावट और मानसिक परेशानियों का कारण भी बन सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर पडऩे की मान्यता है।
दरवाजे के पीछे न रखें ये चीजें
झाड़ू और पोछा- वास्तु अनुसार दरवाजे के पीछे झाड़ू-पोछा रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
फटे-पुराने कपड़े- पुराने या फटे कपड़े दरवाजे के पीछे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढऩे की मान्यता है।
कूड़ादान- दरवाजे के पीछे कूड़ादान या गंदगी जमा करना सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।
जूते-चप्पल- वास्तुशास्त्र में दरवाजे के पीछे जूते-चप्पल रखना भी अशुभ माना गया है। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।
अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने पड़े तो रखें इन बातों का ध्यान
केवल साफ और धुले हुए कपड़े ही टांगें
रात के समय दरवाजे के पीछे का स्थान खाली रखें
भारी कपड़े न टांगें जिससे दरवाजा खुलने में परेशानी हो
गहरे रंगों के बजाय हल्के रंग के कपड़े रखें
दरवाजे के पीछे नियमित सफाई करें
साफ-सफाई रखें
दरवाजे के आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
पर्याप्त रोशनी रखें
मुख्य द्वार और उसके आसपास पर्याप्त रोशनी होना शुभ माना जाता है।
दरवाजे से आवाज न आए
दरवाजा खोलते या बंद करते समय आवाज आना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में समय-समय पर उसकी मरम्मत कराते रहें। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र माना जाता है।









