छोटी उम्र में बड़ी उड़ान… 12th की स्टूडेंट बनी लेखिका, शब्दों से किया कमाल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कहते हैं 12th क्लास जिंदगी का वो पड़ाव है जहां सिर्फ कॉपियां, नोट्स और कॅरियर की चिंता होती है लेकिन इसी शोर-शराबे के बीच 12th की स्टूडेंट ने छोटी सी उम्र में अपनी सोच को शब्दों के माध्यम से कागज पर उतारा और फिर उसे किताब का रूप दे दिया। यह किताब सिर्फ पन्नों का पुलिंदा नहीं है बल्कि यूथ को मोटिवेट का जरिया है जो आज के दौर में अच्छे माक्र्स, कॅरियर और सेटल होने का प्रेशर झेल रहे हैं। इसके अलावा यह सफर एक स्टूडेंट से एक ऑथर बनने का भी है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अलखधाम कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय अविका धामानी की। स्टेनफोर्ड स्कूल की क्लास 12th की स्टूडेंट अविका ने आज के यूथ या यूं कहें जेनजी को मोटिवेट करने के लिए ‘अनस्टॉपेबल यूथ’ शीर्षक से इंग्लिश में किताब लिखी है जिसका प्रकाशन दिल्ली के बुकलिफ पब्लिशर्स ने किया है। बुकलिफ पब्लिशर्स चर्चित शो शार्क टैंक का भी हिस्सा रहे हैं। 31 पेज की इस किताब में 21 पोयम्स (कविताएं) हैं जो युवाओं को मोटिवेट करती हैं।
एक माह में लिखी बुक
अविका बताती हैं कि उन्हें क्लास 6th से ही रीडिंग का शौक है जो समय के साथ बढ़ता चला गया। इसी के चलते दिसंबर 2025 में किताब लिखने की शुरुआत की और एक माह में ही इसे पूरा कर दिया। इसमें पैरेंट्स ने भी भरपूर सहयोग दिया। मां वंदना धामानी कहती हैं कि हमने अविका को प्रेरित किया, हेल्पिंग हैंड प्रोवाइड करवाए और आर्थिक रूप में भी मदद की। इसी का परिणाम रहा कि यह बुक आज पब्लिश हो सकी।
इंस्टाग्राम पर लिया था चैलेंज
अविका ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक दिन उन्हें 21 पोयम्स लिखने का चैलेंज मिला, जिसमें बताया गया कि अगर आपकी पोयम्स चयनित हुई तो उन्हें पब्लिश किया जाएगा। मैंने उसमें पार्टिसिपेट किया और पोयम्स सिलेक्ट हो गईं। यह मेरी साइड हॉबी है। यदि समय मिलेगा तो फ्यूचर में भी लिखना जारी रखूंगी। भविष्य में मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं।









