Popup Image
Advertisement

इस बार सावन में भांग शृंगार प्री-बुकिंग से होगा, समिति ने मांगे आवेदन

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल का होने वाला भांग श्रृंगार अब प्री-बुकिंग से होगा।मंदिर प्रबंध समिति ने बुकिंग के आवेदन मांगे हैं। सावन में भगवान महाकाल के भांग श्रृंगार के लिए काफी श्रद्धालु लालयित रहते हैं। अभी तक पुजारियों के माध्यम से बुकिंग होती थी।

Advertisement

लेकिन इस बार मंदिर समिति ने स्वयं आवेदन मंगाकर बुकिंग करने का निर्णय लिया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, श्रद्धालुओं को आवेदन और साथ में जिस पुजारी से श्रृंगार कराना है उसका सहमति पत्र संलग्न करना होगा। मंदिर प्रशासन ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक की सभी तिथियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

गौरतलब है कि पहले पुजारी अपने स्तर पर यजमानों की बुकिंग सीधे तय कर लेते थे, जिससे कई बार एक तारीख पर कई श्रद्धालु श्रृंगार करने की इच्छा रखते थे। अब सभी आवेदन सीधे मंदिर समिति के पास जमा होंगे और एक विशेष चयन समिति तारीखों का आवंटन करेगी।

Advertisement

विभिन्न स्वरूपों में होता है शृंगार

शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग भगवान शिव का निराकार स्वरूप माना जाता है। संध्या आरती के समय होने वाले इस भांग शृंगार के दौरान विशेष पर्वों पर बाबा महाकाल का गणेश, श्रीकृष्ण, सूर्य, चंद्रमा, श्रीनाथ जी, हनुमान, शेषनाग सहित विभिन्न दिव्य स्वरूपों में भी अलौकिक श्रृंगार किया जाता है।

Advertisement

भांग श्रृंगार देश-विदेश के श्रद्धालुओं में काफी लोकप्रिय है। एक दिन के श्रृंगार में लगभग साढ़े तीन किलो तक भांग और सूखे मेवों का उपयोग होता है। भांग श्रृंगार में भांग, प्रसाद, ड्राय फ्रूट्स, भगवान के वस्त्र, दक्षिणा व बुकिंग आदि का खर्च औसतन 10 से 12 हजार रुपये तक आता है।

इनका कहना

इस बार सावन माह में भांग श्रृंगार के लिए श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे गए हैं। कोई भी श्रद्धालु इसके लिए आवेदन कर सकता है। -आशीष फलवाडिय़ा,सहायक प्रशासक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें