Popup Image
Advertisement

अचानक ग्रामीण थानों को देखने निकले SP ने भाटपचलाना में खेला क्रिकेट

जमकर की बैटिंग,नागदा थाना प्रभारी और महिदपुर के आरक्षक को दिया पुरस्कार

Advertisement

उज्जैन। महकमे में पंडित जी के नाम से पहचाने जाने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरुवार शाम अचानक ग्रामीण क्षेत्र के थाने देखने निकल पड़े। महिदपुर से शुरू हुआ उनका दौरा भाटपचलाना तक चला। इस दौरान उन्होंने आरक्षक और थानाप्रभारी को पुरस्कृत किया तो क्रिकेट में जमकर चौके-छक्के उडाए।

शर्मा सबसे पहले महिदपुर थाने पहुंचे। यहां के आरक्षक समरथ पाटिकर ने मनी रिस्टोरेशन मॉडल में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कई पीडि़तों की साइबर ठगी की राशि को रिस्टोर करवाया है। उनके प्रयासों से पीडि़तों को राशि मिलने में मदद मिली। एसपी ने पाटिकर को प्रशंसा पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां से एसपी नागदा थाने पहुंचे।

Advertisement

नागदा के थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने शहर को अपराध मुक्त करने के लिए नगरपालिका के सहयोग से २०० कैमरे पूरे शहर में लगवाए हैं। इस वजह से अपराध को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। एसपी ने गवरी को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खाचरौद थाने का मुआयना कर एसपी भाटपचलाना पहुंचे तो यहां उन्हें थाना परिसर में क्रिकेट की पिच तैयार मिल गई। स्टंप- बैट थाने में पड़े थे तो एसपी ने कहा चलो मैच खेलेंगे। फिर क्या था स्टंप लगाए गए और मैच शुरू हो गया। एसपी ने बल्ला थाम लिया। बस अंतर इतना था कि जूते के बजाय चप्पल में पहनकर ही वह चौके-छक्के जड़ते रहे। टीआई सत्येंद्र चौधरी ने एसपी को थाने के कामकाज की जानकारी दी। देर रात एसपी उज्जैन लौटे।

राघवी थाना बनेगा आईएसओ

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र का राघवी थाना आईएसओ (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑफ ऑगेनाइजेशन) की दौड़ में शामिल हो गया है। आईएसओ की टीम शुक्रवार को राघवी थाने के निरीक्षण पर आ रही है, अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह थाना ग्रामीण क्षेत्र का पहला आईएसओ थाना हो जाएगा। शहरी क्षेत्र मेें महाकाल थाना और पुलिस लाइन यह तमगा हासिल कर चुके हैं। राघवी और नागझिरी थाने कतार में हैं।

दरअसल प्रोबेशनर आईपीएस काजलसिंह थाने को आईएसओ बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। उन्होंने आईएसओ के जरूरी पैरामीटर के मुताबिक थाने को ढाला है। रिकॉर्ड व्यवस्थित किए हैं, जब्त वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित की है, साफ-सफाई ठीक की जा रही है। थाना प्रभारी काजलसिंह ने बताया कि आईएसओ की टीम शुक्रवार को आ रही है। पैरामीटर का पूरा ख्याल रखा है। उम्मीद है कि आईएसओ मिल जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें