Popup Image
Advertisement

महाकाल भस्म आरती के लिए श्रद्धालुओं से 2500-2500 रुपए वसूले

प्रशासक के औचक निरीक्षण में खुलासा, तीन मामलों में FIR दर्ज

उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान अनुमति प्रक्रिया में अनियमितता के तीन मामले सामने आए हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित प्रकरणों में महाकाल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शुक्रवार देर रात भस्म आरती व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नीलकंठ द्वार और मानसरोवर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की अनुमति जांचने के साथ-साथ उनसे व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान गेट क्रमांक-1 से प्रवेश कर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने शिकायत की कि भस्म आरती की अनुमति दिलाने के नाम पर उनसे अतिरिक्त राशि वसूली गई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनसे प्रति व्यक्ति 2500 रुपये लेकर अनुमति बनवाई गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात करीब 1:30 बजे महाकाल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए नीलकंठ प्रवेश द्वार को एकमात्र अधिकृत प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश भी जारी किए गए।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती की अनुमति केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें। किसी भी व्यक्ति या बिचौलिए को अतिरिक्त राशि न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें