पत्नी घर लौटी तो फांसी के फंदे पर लटक रहा था पति

उज्जैन। पंवासा क्षेत्र के शंकरपुर में वृद्ध ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी जब घर लौटी तो घटना का पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम किया और शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश पिता कन्हैयालाल कुकड़ (60) निवासी शंकरपुर ने शुक्रवार को घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।
Advertisement
मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि सुरेश की पत्नी रंजना प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं और बेटा इंदौर में रहता है। घटना के वक्त रंजना जॉब पर गई हुई थीं, जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद उसे खोला गया तो पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। प्रकाश ने बताया कि सुरेश अक्सर बीमार रहता था। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Advertisement









