कुवैत में जान गंवाने वाले टेलर मंजूर सुपूर्द ए खाक

उज्जैन। ईरानी हमले में कुवैत एयरपोर्ट पर जान गंवाने वाले उज्जैन के टेलर मंजूर अहमद को शुक्रवार शाम बेगमबाग कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए- खाक कर दिया गया। अहमदाबाद से परिजन शाम को शव लेकर राजरायल कॉलोनी पहुंचे तो पत्नी फरीदा और परिजनों की आंखें नम हो गईं। कब्रिस्तान ले जाने से पहले मुंह दिखाने के लिए फरीदा को लाया गया तो उनकी आंखें भर आईं। जनाजा निकला और कब्रिस्तान पहुंचा, यहां सुपूर्द-ए-खाक किया गया।
Advertisement
गौरतलब है कि राज रायल कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय मंजूर अहमद पिता सैयद अहमद की कुवैत एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार होने से पहले ईरान के ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। वे भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ रहे थे।
Advertisement









