Popup Image
Advertisement

IND vs AFG 1st Test : टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए 368 रन,केएल राहुल और गिल का शतक

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 368 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की.भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 103) और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (100) ने शतक जड़े जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। ऋषभ पंत भी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने दो विकेट चटकाए. भले ही भारत के जायसवाल कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन राहुल और गिल ने शतकीय पारी खेलकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है.

Advertisement

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया. शनिवार की सुबह भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया.  भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए.

केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी वहीं से शुरू की, जहां आईपीएल में छोड़ी थी. लेकिन अंदाज टी20 वाला नहीं, टेस्ट वाला था.उन्होंने विकेट पर समय बिताया, सेट हुए और शॉट्स के लिए उपयुक्त गेंदों का इंतजार या फिर यूं कहें कि चयन किया. राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली।

Advertisement

इसमें 11 बेहतरीन और दर्शनीय चौके शामिल थे. यह राहुल का 12 वां टेस्ट शतक था.भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गए हैं. राहुल के साथ इस सूची में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय और पॉली उमरीगर हैं .

राहुल ने आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 41, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 67 रन की साझेदारी की. राहुल तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए,उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन था.पारी की शुरुआत करते हुए राहुल ने टीम के लिए बड़े स्कोर की एक मजबूत नींव रखी. केएल राहुल की 68वें टेस्ट की यह 119वीं पारी थी. 12 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से राहुल 4,153 रन बना चुके हैं.

Advertisement

साई सुदर्शन के 81 रन

वहीं, नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने 104 गेंद पर 81 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे ,भले ही साई शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें