निर्माणाधीन रोपवे के गड्ढे में गिरा चार साल का मासूम, मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम को एक श्रमिक परिवार के ४ वर्षीय बच्चे की निर्माणाधीन रोपवे के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।

मृतक बच्चे का नाम अल्लू पिता नाना सिंघाड़े निवासी मांडव जिला धार हैं। अल्लू अपने परिवार के साथ मजदूरी करने अहमदाबाद गया था। बुधवार शाम को परिवार सहित वो अहमदाबाद से लौटा और मालगोदाम क्षेत्र में ही भोजन बनाने के लिए रुक गए।
अल्लू व उसका पिता सामान लेने बाजार गए थे। मौके पर परिवार की महिलाएं ही थीं। इसी बीच मासूम अल्लू खेलते वक्त पास ही निर्माणाधीन रोपवे के गड्ढे में गिर गया। इसी दौरान महिलाएं समझती रहीं कि अल्ले पिता व दादा के साथ गया होगा। वे दोनों जब लौटे तो शाम 7:30 बजे अल्लू को तलाशना शुरू किया गया।
जब तब गड्ढे में पड़े अल्लू की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर जीआरपी ने गड्ढे से बच्चे का शव निकाला। गुरुवार सुबह चरक अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई सांवतसिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।









