उत्तम क्षमा के साथ दिगंबर जैन समाज का पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व पूरा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिगंबर जैन समाज का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व शनिवार को क्षमावाणी के साथ संपन्न हुआ। समाज के मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकली।
श्रीमहावीर दिगम्बर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर में रविवार को श्रीजिनेन्द्र देव के कलशाभिषेक हुए। पर्युषण पर्व समापन अवसर पर समाजजन ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सभी ने जाने अनजाने में मन वचन काया से हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमायाचना की। समाज के जीवंधर जैन ने बताया रविवार को सभी दिगंबर जैन मंदिरों क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। जयसिंहपुरा दिगंबर जैन मंदिर में शाम 4 बजे शोभायात्रा निकलेगी व 5 बजे कलशाभिषेक होंगे।
इसके बाद सकल दिगंबर जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित होगा। स्थानीय शांतिनाथ मंदिर में पर्युषण पर्व के दौरान उत्तम ब्रह्मचर्य व्रत की पूजा की गई। ब्रह्मचर्य से आशय अपनी आत्मा को ब्रह्म में विलीन कर लेना है। मान, माया, लोभ से स्वयं को रहित रखना है। वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याण पर्व भी मनाया गया। क्षमावाणी के एक दिन पहले चल समारोह निकाला गया जो नगर भ्रमण करता हुआ शांतिनाथ मंदिर पहुंचा।









