Advertisement

दो स्पेशल चलेंगी, एक के फेरे बढ़े

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाई हैं और एक ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं। स्पेशल ट्रेन दादर और सूबेदारगंज और वलसाड और सूबेदार गंज के बीच चलेंगी। दादर-सूबेदारगंज ट्रेन का नंबर ०४१७६ है और यह २३ जून से १४ जुलाई तक चलेगी। हर मंगलवार रात १२.१५ बजे यह दादर से रवाना होगी। यह रतलाम स्टेशन पर सुबह ९.३५ बजे पहुंचेगी।

 

Advertisement

सूबेदार गंज पहुंचने का इसका टाइम बुधवार सुबह ५ बजे का रहेगा। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन ०४१७५ सूबेदारगंज-दादर स्पेशल के नाम से चलेगी। हर रविवार शाम ४.१० बजे यह सूबेदारगंज से रवाना होगी। सोमवार सुबह ९.३५ बजे यह रतलाम रेलवे स्टेशन और इसी दिन रात १०.४० बजे दादर पहुंचेगी।

इसी तरह वलसाड-सूबेदारगंज ट्रेन नंबर ०४१७८ हर बुधवार दोपहर २.४५ बजे वलसाड से रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर यह इसी दिन रात ११.०५ बजे पहुंचेगी। गुरुवार शाम ५ बजे यह सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ०४१७७ हर मंगलवार शाम ५ बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी। बुधवार को रात १०.१० बजे यह वलसाड पहुंचेगी।

Advertisement

यशवंतपुर-बीकानेर ट्रेन के फेरे बढ़े

यशवंतपुर-बीकानेर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के दो-दो फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह ट्रेन २७ जून तक चलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें