Popup Image
Advertisement

पहले निगरानी, फिर तोड़ा लॉक और बाइक लेकर रफूचक्कर

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर में बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र से सामने आया जहां १५ सेकंड के अंदर अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में नीलगंगा थाने में शिकायत की गई है।

Advertisement

दरअसल, सोनल कुमार कोकाड़े निवासी सांईधाम कॉलोनी की बाइक शुक्रवार को उनके घर के सामने खड़ी थी। रात करीब 8 बजे टोपी लगाए युवक वहां पहुंचा। उसके हाथ में लाल कपड़ा भी था, जिसकी आड़ में वह बाइक के लॉक से छेड़छाड़ करता रहा और उसके बाद उसे चालू कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।

उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सुबह जब सोनल कुमार को बाइक नहीं दिखी तो उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक चोरी का पता चला। उन्होंने नीलगंगा थाने में शिकायत की है। फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें