Advertisement

सूने मकान में चोरी करने वाला गज्जू गिरफ्तार, जेल भेजा

उज्जैन। पंवासा क्षेत्र के सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गज्जू उर्फ गजा लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंवासा के शीतल पब्लिक स्कूल के पास का रहने वाला है। उसने अपने दो साथियों के साथ दो वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुराए थे।

Advertisement

उसने कार्तिक बैंडवाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। बैंडवाल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसने ही बताया था कि गज्जू सेचोरी सोने का हार बरामद किया है। करीब २.२० लाख रुपए कीमत के इस हार को वह ठिकाने लगाने की फिराक में था। इससे पहले ही गरोठ रोड के पास से उसे दबोच लिया गया। आरोपी को कोर्ट पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें