हरतालिका तीज : महिलाओं ने रखा व्रत सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचीं

उज्जैन। सौभाग्य की कामना से किए जाने वाले हरतालिका तीज पर महिलाओं ने व्रत रखा और भगवान शिव का पूजन किया। पटनीबाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन करने पहुंचीं। रविवार रात से मंदिर में शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला सोमवार को भी दिनभर चलता रहा। इस दौरान महिलाओं ने बालू-मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाए और पूजन किया। पूजन का यह सिलसिला आज पूरी रात चलेगा।
Advertisement
कल मनेगी ऋषि पंचमी
मंगलवार को महिलाएं ऋषि पंचमी का त्योहार मनाएंगी। इस दिन सप्तऋषियों की पूजा करने का विधान है। यह दिन आत्मशुद्धि का होता है और इस दिन विशेष तरह की औषधियों से स्नान करने का महत्व है। यह दिन मानसिक और शारीरिक पवित्रता का रहता है। महिलाएं इस दिन भी व्रत रखती हैं।
Advertisement









