Advertisement

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली TEAM INDIA की जर्सी, भावुक पल का वीडियो वायरल

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए युवा बल्लेबाज, डेब्यू करते ही तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पहली बार राष्ट्रीय टीम में चयनित हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए यह पल बेहद खास रहा। दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी सौंपी गई, जिसे देखकर वे भावुक नजर आए।

 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से वैभव को नंबर-3 जर्सी उपलब्ध कराई गई। टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें यह जर्सी सौंपी। जर्सी मिलने के बाद वैभव ने सम्मान स्वरूप रघु के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस भावुक क्षण का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बचपन में बल्ला हाथ में लेने के साथ जो सपना देखा था, वह अब साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने इसे अपने क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर बताया।महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने वाले वैभव देश के सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

Advertisement

यदि वैभव को आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वर्तमान में यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

वैभव हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे। उन्होंने पूरे सीजन में 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें