दो भाइयों को बस ने कुचला, एक की मौत

उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया बीके यादव ट्रेवल्स की बस (एमपी 13 पी 4333) से यह हादसा हुआ है। जिसमेें देवराम (45) पिता रामलाल चौधरी ग्राम मतांगना चिकली की मौत हो गई।

बुआ का लडक़ा आत्माराम (65) पिता भागीरथ मतांगना चिकली घायल हो गया। दोनों बाइक से इंदौर के पास अजनोटी में गोरनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। देवराज का भाई मुकेश और अन्य रिश्तेदार दूसरी बाइक से उनके पीछे आ रहे थे। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
उज्जैन। तराना क्षेत्र में शनिवार रात को ट्रक की टक्कर से घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोदा निवासी आकाश पिता उदयसिंह मालवीय को शनिवार दोपहर करीब ३.३० बजे तराना के पास सनकोटा पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस कारण वो गंभीर घायल हो गया था। मक्सी में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। तराना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।









