Advertisement

जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। बोवनी का वक्त नजदीक आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन विवाद शुरू हो गये हैं। सोमवार को जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे का सिर फोड़ दिया। जबकि एक अन्य घटना में पड़ोसी खेत मालिक के साथ मारपीट हुई।

 

Advertisement

चिंतामन थाना क्षेत्र के मंगरोला में सोमवार दोपहर संतोष पिता गजराज अपने हिस्से की पैतृक जमीन में बोवनी की तैयारी के लिए आया तो बड़े भाई दिनेश बैस ने उस पर पत्थरों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। संतोष का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। संतोष मंगरोला का निवासी है और इन दिनों देवास मे रहकर नौकरी करता है।

दूसरी घटना भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवेली में हुई है। यहां पर संतोष पिता नारायण धानक (२४) के साथ उसके पड़ोसी खेत मालिक गोवर्धन, हाकमसिंह, रतनसिंह, राकेश, कमल, सुनील, मुकेश सहित ८-१० अन्य ने उस पर हमला कर दिया। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे संतोष ने बताया कि वो सोमवार को अपने भाई अर्जुन के साथ खेत पर बोवनी की तैयारी के लिए गया था। पड़ोसी खेत मालिक उसकी आधा बीघा जमीन अपनी बताकर हड़पना चाहते हैं और उस पर बोवनी करने से रोक रहे हैं।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें