Advertisement

काल भैरव मंदिर की पार्किंग में लगी पूजन सामग्री की दुकानों में आग

तडक़े 5 बजे की घटना, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में किया काबू

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बाबा काल भैरव मंदिर की पार्किंग में बनी दो दुकानों में मंगलवार तडक़े करीब ५ बजे आग लग गई। पूजन सामग्री की यह दुकानें आग के कारण पूरी तरह खाक हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपए का पूजन सामग्री का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू किया। आग से दोनों दुकानों में लाखों रुपए के नुकसान की अनुमान है। हालांकि अभी नुकसान का सर्वे नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मंदिर के ठीक सामने स्थित एक दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने पास की एक और दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में भारी मात्रा में पूजन सामग्री (नारियल, तेल, अगरबत्ती आदि) होने के कारण आग तेजी से भडक़ी और फैलती गई।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत, आग को फैलने से रोका: आग की भयावहता को देख आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने शुरुआत में अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उनके पास जाना भी मुश्किल था। आग की ऊंची लपटें पास ही स्थित एक पेड़ तक भी पहुंच गईं, जिससे वह भी सुलगने लगा था। लोगों ने उस पर भी पानी डालकर बुझाया।

5 दमकलों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब पांच गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू किया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज लक्ष्मणप्रसाद साहू ने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों दुकानों में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दोनों दुकानों की साइज बड़ी होने के कारण नुकसान अधिक हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है, क्योंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ वहां पब्लिक मूवमेंट नहीं रहता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें