Advertisement

‘ले फिर आ गए’ लिखी वैन को पहले हवा में लटकाई ,फिर किया ब्लास्ट,VIDEO वायरल

उज्जैन। उज्जैन जिले के बडऩगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन (टाटा मैजिक) में विस्फोट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। जुलूस अडान मोहल्ले से निकला था।

 

Advertisement

इसमें वैन को क्रेन पर 40 फीट ऊपर लटकाया था। वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद वैन में विस्फोट कर उसे उड़ा दिया। वैन पर लिखा था- ले फिर आ गए।

इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन दही हांडी और पटाखों पर पाबंदी लगाता है, तो ऐसी आतंकी गतिविधि जैसी घटना की अनुमति कैसे मिली? विवाद बढ़ता देख बड़नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें