Advertisement

दवा बाजार में दिनदहाड़े युवती पर चाकू से हमला

उज्जैन : नीलगंगा थाना क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में सरेराह एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक, दवा बाजार की एक मेडिकल शॉप पर काम करने वाली युवती को एक सिरफिरे युवक ने सरेआम चाकू मार दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

 

Advertisement

लहूलुहान हालत में युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें