Advertisement

Amazon का भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का बड़ा निवेश

Amazon ने भारत में 13 अरब डॉलर (करीब ₹1.23 लाख करोड़) के नए निवेश का ऐलान किया है। कंपनी यह निवेश देश में Artificial Intelligence (AI) और Cloud Infrastructure के विस्तार पर करेगी।

 

Advertisement

यह घोषणा Amazon के CEO एंडी जेसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की गई।


निवेश की बड़ी बातें

  • 1.23 लाख करोड़ का नया निवेश
  • फोकस रहेगा AI और AWS Cloud Infrastructure पर
  • मुंबई और हैदराबाद में AWS डेटा सेंटर और AI नेटवर्क का विस्तार

38 लाख रोजगार का लक्ष्य

Amazon का दावा है कि इस निवेश से 2030 तक 38 लाख से अधिक नौकरियों को समर्थन मिलेगा।

Advertisement

साथ ही कंपनी का लक्ष्य है—

  • 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को AI से जोड़ना
  • सरकारी स्कूलों के 40 लाख छात्रों तक AI और आधुनिक तकनीक पहुंचाना

ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट पर भी फोकस

Amazon ने 2030 तक 80 अरब डॉलर (करीब ₹7.55 लाख करोड़) के ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

2030 तक कुल निवेश ₹8.31 लाख करोड़

कंपनी के मुताबिक, 2010 से 2030 के बीच भारत में Amazon का कुल निवेश 88 अरब डॉलर (करीब ₹8.31 लाख करोड़) से अधिक हो जाएगा।

इससे Amazon भारत में AI, Cloud और Digital Infrastructure के सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में शामिल हो जाएगी।


एंडी जेसी ने क्या कहा?

Amazon CEO एंडी जेसी ने कहा कि कंपनी की प्राथमिकताएं ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के अनुरूप हैं।

उन्होंने कहा कि Amazon का लक्ष्य AI को सभी तक पहुंचाना, छोटे कारोबारों का डिजिटलीकरण करना, रोजगार बढ़ाना और भारत के एक्सपोर्ट को मजबूत बनाना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें