Advertisement

इंदौर, पटना और निजामुद्दीन सहित 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के रेलवे ने फेरे बढ़ाए

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर संचालित की जा रही 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया है। इसके साथ ही रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का भी एक-एक फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के विस्तार से आगामी त्यौहारों के मौके पर लोगों को सुविधा होगी।

 

Advertisement

मुंबई सेंट्रल-इंदौर (09079) को 28 जुलाई तक और (09080) इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 जुलाई तक बढ़ाया।

इंदौर-हजऱत निज़ामुद्दीन (09309) स्पेशल को 31 जुलाई, तक तथा (09310) हजऱत निज़ामुद्दीन-इंदौर स्पेशल को 1 अगस्त तक बढ़ाया गया है।

Advertisement

डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल (09343) अब 30 जुलाई, तक और (09344) पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक संचालित होगी।

उधना-मधुबनी स्पेशल (09151) को 31 जुलाई तक एवं (09152) मधुबनी-उधना स्पेशल को 2 अगस्त तक विस्तार दिया गया है।

Advertisement

उधना-हसनपुर स्पेशल (09031) अब 26 जुलाई तक तथा (09032) हसनपुर-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक पटरी पर दौड़ेगी।

प्रतापनगर-लालकुआँ स्पेशल (09119) को 26 जुलाई तक और (09120) लालकुआँ-प्रतापनगर स्पेशल को 27 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल का भी बढ़ा एक-एक फेरा

रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक-एक फेरे की बढ़ोतरी की गई है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 1 जुलाई (बुधवार) को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 3 जुलाई को पटना से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें