Advertisement

3KM दूर तक तलाशने के बाद भी नहीं मिला सहायक सचिव का सुराग, तलाश जारी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरुवार शाम को इंगोरिया थाने के गावड़ी लोढ़ा मेें उफनते नाले को पार करते वक्त बाइक सहित बहे पंचायत के सहायक सचिव का शुक्रवार सुबह 1२.३० बजे तक पता नहीं चला था। तलाश में इंगोरिया थाने के अलावा एसडीईआरएफ की १० सदस्यीय टीम भी उज्जैन से पहुंच गई है। लापता सचिव की सर्चिंग घटनास्थल से तीन किमी दूर तक कर ली गई थी। अब टीम सेजावता डेम की ओर बढ़ रही है। डेम को भी खाली कराया जा रहा है।

 

Advertisement

गुरुवार देर शाम ड्यूटी खत्म कर सहायक सचिव सूर्यप्रताप सिंह सोनगरा बाइक से घर सिजावदा जाने के लिए निकले थे। शाम करीब पौने आठ बजे गावड़ी लोढ़ा मार्ग पर स्थित नाले की पुलिया को पार करते समय तेज बहाव मेें सूर्यप्रताप सिंह बाइक सहित नाले मेें समा गए। इंगोरिया टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही खोजबीन शुरू कर दी थी।

बडऩगर से सैनिक धर्मेंद्र डाबी, बने सिंह और इंगोरिया थाने से सैनिक सुभाष राठौड़ आपदा राहत उपकरणों के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए। सुबह उज्जैन से एसडीईआरएफ की करीब दस सदस्यीय टीम उनकी नांव और विशेष उपकरणों के साथ पहुंच गई। दोपहर १२.३० बजे तक सर्चिंग में सहायक सचिव का सुराग नहीं लगा था।

Advertisement

जगौटी में भी हादसा, खेत से लौट रहा किसान बहा: तेज बारिश के बीच ऐसा ही एक और हादसा ग्राम जगोटी में भी शाम करीब सात बजे घटित हुआ। यहाँ के रहने वाले 47 वर्षीय केशुलाल आंजना शाम को अपने खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

खेडा खजूरिया मार्ग स्थित खाल पर बनी पुलिया पर पानी का तेज बहाव के बीच वे अपनी बाइक निकालने का प्रयास करने लगे। इसी कोशिश में वे संतुलन खो बैठे और पानी के तेज वेग में बह गए। हालांकि, इस हादसे में केशुलाल की किस्मत अच्छी रही और वे कुछ दूर बहने के बाद तैरकर सुरक्षित किनारे पर आ गए और अपनी जान बचा ली, लेकिन उनकी बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें