Advertisement

मेंटेनेंस के बाद कल्चरल हेरिटेज ट्रेन का रैक पातालपानी पहुंचा, ट्रेन कब से शुरू होगी तय नहीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पातालपानी से चलने वाली कल्चरल हेरिटेज ट्रेन का रैक मेंटेनेंस पूरा होने के बाद पहुंच गया है। यह रैक अभी पातालपानी में खड़ा है परंतु ट्रेन प्रारंभ कब होगी यह अभी तय नहीं है। किराये को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

पातालपानी से कालाकुंड तक यह ट्रेन 9.5 किलोमीटर का सफर तय करती है। साधारण कोच का किराया 20 रुपए तथा एसी चेयरकार का किराया 265 रुपए है। जानकारी के अनुसार ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने रैक का मेंटेनेंस तो करवा लिया है परंतु कालाकुंड रेलवे स्टेशन की बदहाली सुधारने के कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

कालाकुंड रेलवे स्टेशन परिसर में ऐतिहासिक म्यूजियम बना हुआ है। रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। मेन गेट ही टूटा हुआ है और शराबखोरी करने वाले असामाजिक तत्वों का रात के समय यहां जमावड़ा हो जाता है। कालाकुंड रेलवे स्टेशन पर इतिहास बताने वाली पट्टियां भी फट चुकी हैं। स्टेशन पर रखी बेंच, नाश्ता काउंटर, और अन्य सामान खुले में धूल खा रहा है।

Advertisement

रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कल्चरल हेरिटेज ट्रेन का रैक आ गया है। एक-दो दिन में उसकी साफ-सफाई का काम भी पूरा हो जाएगा। यह ट्रेन कब शुरू होगी अभी तय नहीं हुआ है। परंतु यह तय है कि जल्द ही यात्री प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें