Advertisement

बिलासपुर एक्सप्रेस में चढ़ रही महिला का पैर फिसला, आरक्षक ने बचाया

उज्जैन। बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में चढ़ते वक्त वृद्ध महिला अचानक गिरने लगी और मौके पर खड़े जीआरपी जवान ने उसे बचा लिया। यदि आरक्षक ने तुरत महिला को पकड़ा नहीं होता तो अनहोनी घटना हो सकती थी। बुजुर्ग महिला को सुरक्षित देख परिजन ने जीआरपी का धन्यवाद किया।

Advertisement

उज्जैन थाना प्रभारी एस के गुप्ता ने बताया रविवार शाम को आरक्षक दिलीप लोधी ड्यूटी पर थे। उज्जैन प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से जा रही ट्रेन संख्या 20846 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढऩे की कोशिश कर रही वृद्धा संतुलन बिगडऩे से गिरने लगीं। कोच के पास ही खड़े आरक्षक दिलीप ने वृद्धा को पकड़ा।

कोच के गेट के पास ही हुई घटना में यदि आरक्षक वृद्धा को नहीं पकड़ता तो वह कोच के नीचे आ जाती जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। टीआई ने बताया 68 वर्षीय महिला कमला पति लक्ष्मण सैनी मथुरा के पास ग्राम राया की रहने वाली है। वह बेटे के साथ ट्रेन से भोपाल जा रहीं थी। ट्रेन में चढ़ाने के लिए बेटे ने उनका हाथ पकड़ रखा था परंतु भीड़ के कारण हाथ छूट गया और यह घटना हो गई। थाना प्रभारी ने बताया आरक्षक दिलीप को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें