Popup Image
Advertisement

आज का राशिफल (13 जुलाई 2026 )

मेष राशि

Advertisement

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके संतान के करियर को लेकर हो सकती है। मन मुताबिक परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे साथ अपने काम मे अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखें। नई प्रॉपर्टी खरीदने से पहले परिवार वालों के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा । आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक – 5
  • शुभ रंग – ग्रे

वृष राशि

Advertisement

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आज के दिन धैर्य और समझदारी से कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज किसी भी प्रकार का निवेश करते समय अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। प्रशासनिक विभाग में कार्यरत लोगों के प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे है। विद्यार्थिओं को चिकित्सा और शोध के क्षेत्रों में आज बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नए स्रोत भी मिलेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

  • शुभ अंक – 3
  • शुभ रंग – पीला

मिथुन राशि

Advertisement

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। परिवार में मौन रहकर आज परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। रिश्तों में सहयोग और अपनापन बना रहेगा। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है,रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे, कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है । किसी विशेष प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खान पान में तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।

  • शुभ अंक – 7
  • शुभ रंग – पीला

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी देंगे परिवार के साथ हंसी-खुशी भरे पल बीतेंगे। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए जीवनशैली में आज कुछ जरूरी बदलाव अवश्य करें जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा।

  • शुभ अंक – 1
  • शुभ रंग – पिंक

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। सिंह लग्न और राशि वालों आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपको अपनी अलग पहचान और मान सम्मान बनाए रखने मदद करेगा। ससुराल पक्ष से आज खुशखबरी मिल सकती है। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं । अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज आप घरेलू कामों में आपका सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को उनके मनपसंद कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आयुर्वेदिक इलाज से पेट दर्द की परेशानी से आज छुटकारा मिल जाएगा।

  • शुभ अंक – 4
  • शुभ रंग – महरून

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी परफारमेंस बहुत ही डायनेमिक रहेगी। आज पारिवारिक जिम्मेदारिया बढ़ने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। आज आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रही कुछ गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • शुभ अंक – 9
  • शुभ रंग – मेजेंटा

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। घर और बिजनेस में उचित तालमेल बनाकर रखने से आप अपनी निजी कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे और आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे । निर्माण कार्य में व्यय होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ होने के योग हैं। आज नयी जॉब के लिए ऑफर या सडन ट्रांसफर की गुडन्यूज मिलेगी। जीवनसाथी के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपनीएनर्जी को सही दिशा देने के लिए वर्काउट जरूर करें।

  • शुभ अंक – 6
  • शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलेपन से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। कानून और न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने पड़ेंगे है। कारोबारी आज मार्केट एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित रहेंगे। अपने बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर अवश्य ध्यान दें। बिजनेस के सिलसिले मे यात्रा करनी पड़ सकती है ये यात्रा आपके लिए निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के सहयोग से पुराना पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। कैफीन का अधिक सेवन करने से परहेज करें।

  • शुभ अंक – 3
  • शुभ रंग – सिल्वर

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है इसके लिए आपको ज्यादा हिम्मत और धैर्य की जरूरत होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी साथ ही रिश्तों मे पारदर्शिता और ईमानदारी आपकी प्राथमिकता होगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आंखों की समस्या से बचने के लिए स्क्रीन टाइम कम करें।

  • शुभ अंक – 9
  • शुभ रंग – पिंक

मकर राशि

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी होने से बिजनेस में बड़ा धनलाभ हो सकता है। संतान की सकारात्मक गतिविधियों पर आपको गर्व महसूस होगा। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इससे आपका सौभाग्य बढ़ेगा। प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। आपकी कार्य योजनाएं कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएंगी। लवमेट के साथ सभी पुराने मनमुटाव दूर होंगे रिश्ते मे मधुरता आएगी। आज आपको बैकपेन से राहत मिलेगी।

  • शुभ अंक – 8
  • शुभ रंग -पर्पल

कुम्भ राशि

आज आपके जीवन में नई संभावनाएं लेकर आएगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी बहुत अट्रैक्टिव और कामयाब इंसान से होगी जिससे आप जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। रुका हुआ इनकम सोर्स भी आज  दोबारा शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवादित मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की सराहना होगी और लोग आपका अनुसरण करेंगे । लेखन और कलात्मक क्षेत्र के लोगों को विशेष पहचानमिलेगी। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा  होगा। स्टूडेंट्स को आज उनके मनपसंद कालेज मे एडमिशन के लिए काल आएगी। प्रकृति के सानिध्य में समय बिताएं आपको ताजगी महसूस होगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ अंक – 2
  • शुभ रंग – लाल

मीन राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी एनर्जी और एकाग्रता से आगे बढ़ेंगे। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में आफिशियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी। आज आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ अंक – 6
  • शुभ रंग – नीला

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें