Popup Image

रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई शिनाख्त

आगर-मालवा। सोमवार को रत्नसागर तालाब में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान आगर छावनी के मार्केट मोहल्ला निवासी कुलदीप पिता मोहनलाल परमार (30) के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई जसु ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। कुलदीप का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर लापता रहता था। वह पिछले करीब 20 दिनों से लापता था। मंगलवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।

Advertisement

यह था मामला ….

अक्षरविश्व न्यूज आगर-मालवा। शहर के रत्नसागर (रातडिय़ा) तालाब में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए। आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय से तालाब में पड़ा हुआ था। हालत यह थी कि शव के ऊपर झाडिय़ां उग आई थीं और उनके बीच से केवल पैर दिखाई दे रहे थे, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी और झाडिय़ों में छिपा हुआ था।

Advertisement

जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे पतंग लूटने के लिए तालाब किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाडिय़ों के बीच दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर तालाब में शव होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को तालाब से बाहर निकालने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने नगर पालिका की टीम को सूचना दी। इसके बाद नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची और शव निकालने के प्रयास शुरू किए।

Advertisement

समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव बाहर निकलने के बाद ही उसकी पहचान, मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें