आज का राशिफल (14 जुलाई 2026 )

मेष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपनी भावनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखें आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। इस समय परिस्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आज फोन कॉल के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आने से बचे। आज वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। विद्यार्थी अपना समय व्यर्थ में न गवाएं। परिवार में स्थिरता और सुरक्षा का सुखद माहौल रहेगा। खान-पान में सात्विकता और अनुशासन बनाए रखें स्वास्थ्य मे अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग -पीला
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोगों के लिए आज नई रिसर्च बहुत फलदायी रहेगी। प्रबंधन में काम करने वाले लोग अपनी निगरानी और सतर्कता से बड़ी गड़बड़ी होने से बचा लेंगे। स्वयं को सक्रिय रखने के लिए आज आपको पैदल चलना और व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हरा
मिथुन राशि
आज का दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। तकनीकी, इंजीनियरिंग और कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास उपलब्धियों वाला है। किसी जटिल प्रोजेक्ट को अपनी सूझबूझ से समय से पहले पूरा कर लेंगे। मैनेजमेंट में आपकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को वरिष्ठों लोगों द्वारा सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर सीधी और बेबाक चर्चा होगी। लवमेट को आज भावात्मक जुड़ाव महसूस होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। ओवरथिंकिंग करने से बचे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – काला
कर्क राशि
आज आपका दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा साथ ही थोड़ा चुनौती पूर्ण हो सकता है और आज निस्संदेह आपका बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। आज आप घर के रखरखाव या नवीनीकरण को लेकर कुछ विचार-विमर्श करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आज अच्छा तालमेल रहेगा। कानून, सलाहकार और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास उपलब्धियों वाला रहेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आज आपको बचना चाहिए। बच्चे आज किसी ड्रेस की डिमांड करेंगे, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते समय आप स्पष्ट तौर अपना पक्ष रखेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – सफेद
सिंह राशि
सिंह लग्न और राशि वालों आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज आपको एक तरफा सोचने से बचना चाहिए, बेहतर रहेगा की आप सभी पहलुओं को पर विचार करें। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है और आपकी तार्किक क्षमता से बॉस प्रभावित होंगे साथ ही आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। घर पर किसी जरूरी आयोजन में आज आप व्यस्त रहने वाले है। शरीर में पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी वर्तमान उपलब्धियों से संतुष्ट तो रहेंगे, लेकिन मन में कुछ बड़ा करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आज परिवार में नए अवसरों को लेकर चर्चा हो सकती है और आर्थिक मामलों में आपकी दूरगामी सोच की तारीफ होगी । ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है महिलायें आज ऑनलाइन शॉपिंग में बिजी रहेंगी उनकी पसंद की चीजों पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है। स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – ओरेंज
तुला राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आज आप अपनी मेहनत और समझदारी से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे और किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। रुके हुए कुछ खास काम, आज पूरे होंगे इससे आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये की गयी कोशिशों का भी अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेसमेन को आज किसी भी क्षेत्र मे बड़े निवेश करने पर बढ़िया मुनाफा होने के योग है। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने घरवालों से मिलने का मौका मिलेगा। लवमेट आज साथ में सुकून के पल बिताएंगे। स्लो म्यूजिक सुनना आज आपके लिए सबसे अच्छी हेल्थ थेरेपी साबित होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सिल्वर
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में मोह छोड़कर व्यावहारिक फैसला लेना आपके भविष्य के लिए उन्नति का रास्ता खोलेगा। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। शोध, लेखन और आध्यात्मिक शिक्षा से जुड़े लोग आज पुरानी कार्यप्रणाली को बदलकर कुछ नया और सार्थक अपनाने की कोशिश करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति का उनके ससुराल पक्ष में भव्य स्वागत होगा। रिश्तों के मामलों में नयापन आएगा साथ ही कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। प्रकृति के करीब समय बिताना या बागवानी करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज परिवार में किसी पुराने विवाद को पीछे छोड़ना ही आपके लिए हितकारी रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहने वाला है, मन पसंद उपहार मिलेगा। आज अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान में ताजे फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गोल्डन
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज का दिन आपके जीवन में संतुलन, सामंजस्य और धैर्य लेकर आएगा। आप अलग-अलग परिस्थितियों के बीच सुंदर तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा और आप अपनी समझदारी से बिगड़ी स्थितियों को सुधार लेंगे। आर्थिक मामलों में संयम बरतना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। मन में सुकून और स्थिरता का भाव रहेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ़ने में सफल होंगे। वकीलों को आज किसी केस में जीत मिलेगी साथ ही कुछ अच्छे क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे और आज किसी अनुभवी व्यक्ति से नई बात सीख सकते हैं स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप खुद को अंदर से बहुत मजबूत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग -ग्रे
कुम्भ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। परिवार में आपकी जिम्मेदारी के प्रति निष्ठा की सराहना होगी। आर्थिक लाभ के लिए यह समय अपने हुनर को निखारने का है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी कार्यकुशलता और बारीकियों को पकड़ने की क्षमता की तारीफ होगी। आज आपकी मेहनत ही भविष्य के लिए समृद्धि की नींव रखेगी। मन में एकाग्रता और धैर्य बना रहेगा। किसी नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में काम करने से बचें पीठ या गर्दन में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक तौर पर स्पष्ट और निष्पक्ष फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज आप अपनी भावनाओं को परे रखकर केवल तथ्यों पर ध्यान देंगे। परिवार में आपकी फ्रैंकनेस से कुछ लोग असहज हो सकते हैं, लेकिन हालात सुलझाने के लिए यह बहुत ही जरूरी होगा। कारोबारी लोग आज पुराने विवादों को अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी आर्थिक फैसलों में भावनाओं की बजाय तर्क को प्राथमिकता दें। आज आपकी बौद्धिक क्षमता से माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला









