Popup Image
Advertisement

आईपीएस सुजानिया ने सागर एसपी पद से दिया इस्तीफा

4 दिन पहले पीएचक्यू में मिली थी नई जिम्मेदारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंपा। इसमें नौकरी छोडऩे की वजह व्यक्तिगत बताई है। हालांकि, सरकार ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

अनुराग सुजानिया करीब छह महीने पहले सागर के एसपी बनाए गए थे। चार दिन पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया था। उनके इस्तीफे के घटनाक्रम को लेकर आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया।

Advertisement

मुरैना में शराब कांड के दौरान भी रहे थे एसपी

अनुराग सुजानिया इससे पहले मुरैना जिले के एसपी रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच में पुलिस संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें एसपी पद से हटा दिया गया था।

Advertisement

आईपीएस एसोसिएशन ने सीएम से की चर्चा
सुजानिया के इस्तीफे के बाद मंगलवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव भौंरी पहुंचे थे। यहां आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में सीएम से चर्चा की। बताया जा रहा है कि सीएम ने एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय में सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की बात कही थी। सीएम ने शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें