Advertisement

नरसिंहपुर में सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

अक्षरविश्व न्यूज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 2 गंभीर घायलों ने सोमवार सुबह दम तोड़ा।

Advertisement

यह सभी दोस्त नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21) और बरबटी निवासी जयपाल सिंह लोधी (30) शामिल हैं। वहीं आज आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 5 से 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें