दूसने दिन भी लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले
नईदिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही
12 बजे तक स्थगित कर दी।
खडग़े बोले- सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत
सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही चल रही है। इससे पहले संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई।








