गर्भवती सहित तीन महिलाओं से मारपीट

उज्जैन। चिमनगंज थाने के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली मधुबाई पति दिलीप के साथ जेठ विक्रम ने मारपीट की। परिजन ने बताया कि मधुबाई गर्भवती है। विक्रम और उसके साले का विवाद हो रहा था। साला मधुबाई के घर में घुस गया। पीछे से विक्रम आया। मधुबाई ने उसे रोका तो विक्रम ने उसके पेट में लात मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार कैलाश कुंवर पति शेर सिंह निवासी साहेबखेड़ी के साथ मकान विवाद में जेठ के बेटे राहुल, नारायण, जेठानी विष्णु कुंवर, होमा कुंवर ने डंडों से मारपीट की। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मंजू माली पति राधेश्याम निवासी हनुमानगढ़ी के साथ अंकुश पिता बालमुकुंद ने रात 11 बजे पाइप से मारपीट की। अंकुश महिला से रुपयों की मांग कर रहा था।
Advertisement
Advertisement









