Advertisement

एक्ट्रेस पर टिप्पणी उदयनिधि स्टालिन हिरासत में

चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर कावेरी जल विवाद पर आयोजित एक रैली में अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Advertisement

मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी है। सोमवार को तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर आयोजित रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से कुछ लोगों ने ‘तृषा, तृषा के नारे लगाए।

आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, ‘पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।’ बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस टिप्पणी को अभिनेत्री तृषा से जोड़ते हुए डबल मीनिंग और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। इसी विवाद के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें