Popup Image
Advertisement

दुनिया में विवाद बढ़ेंगे, लेकिन उज्जैन में विकास को गति मिलेगी

ग्रहों के सेनापति मंगल का 2 से मिथुन में गोचर शुरू, 18 सितंबर तक यहीं रहेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ग्रहों के सेनापति मंगल ने 2 अगस्त की रात्रि 11.16 बजे मिथुन राशि में प्रवेश किया है और वे 18 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। मातंगी ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के ज्योतिर्विद पंडित अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार मंगल और मिथुन राशि के स्वामी बुध के बीच शत्रु भाव माना जाता है। उनके अनुसार यह गोचर साहस, पराक्रम और तीव्र बुद्धि को बढ़ाने वाला हो सकता है, लेकिन वाणी में कठोरता, मानसिक अस्थिरता और निर्णय लेने में जल्दबाजी जैसी परिस्थितियां भी उत्पन्न कर सकता है।

पंडित व्यास का कहना है कि इस गोचर के प्रभाव से देश और विदेश में विवाद, तनाव तथा युद्ध जैसी परिस्थितियों के साथ भूकंप, प्राकृतिक आपदाओं और असमान वर्षा की संभावना बन सकती है। वहीं उनका मानना है कि इस अवधि में उज्जैन के विकास कार्यों को भी नई गति मिल सकती है।

Advertisement

संचार व तकनीकी क्षेत्र के लिए अनुकूल समय: ज्योतिर्विद के अनुसार मंगल की ऊर्जा और मिथुन राशि की संवाद क्षमता का मेल लोगों के जीवन में नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में सफलता की संभावनाएं बन सकती हैं। व्यापार, विपणन, समाचार माध्यम, वकालत, लेखन, तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल माना गया है। हालांकि उन्होंने रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और मानसिक थकान जैसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, योग और ध्यान अपनाने की सलाह दी है।

राशियों पर संभावित प्रभाव

Advertisement

मेष- पराक्रम और संचार क्षमता में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृषभ- धन लाभ के योग बनेंगे, अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

मिथुन- आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्य आरंभ करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क- खर्च बढ़ सकते हैं।स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता।

सिंह- आय में वृद्धि, नए संपर्कों से लाभ और मनोकामनाओं की पूर्ति के संकेत हैं।

कन्या- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने और पद-प्रतिष्ठा बढऩे की संभावना है।

तुला- भाग्य का सहयोग मिलने से धार्मिक यात्रा और उच्च शिक्षा में सफलता।

वृश्चिक- स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा धैर्यपूर्वक कार्य करने की सलाह।

धनु- दांपत्य जीवन और साझेदारी में मधुर संबंध बनाए रखना लाभदायक। व्यापार में सकारात्मक परिणाम।

मकर- प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी और कानूनी मामलों में सफलता के योग।

कुंभ- शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

मीन- गृह, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें