Advertisement

हैंडलूम डे पर पीएम मोदी की युवाओं से अपील, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर देश के युवाओं से भारतीय हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने युवाओं से इस दिन को खास अंदाज में मनाने का आग्रह किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने युवाओं से सोशल मीडिया पर ‘गेट रेडी विद मी’ (GRWM) जैसे ट्रेंड के माध्यम से भारतीय हैंडलूम उत्पादों को प्रदर्शित करने और स्वदेशी वस्त्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय हैंडलूम न केवल देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि लाखों बुनकरों और कारीगरों की आजीविका का भी आधार है।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “7 अगस्त 1905 का दिन हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इसी दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे हैंडलूम उत्पादों का उपयोग करें, उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें और भारतीय हस्तशिल्प एवं बुनकर समुदाय को मजबूत बनाने में योगदान दें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें