Advertisement

आरडी गार्डी अस्पताल में बेटे ने बाप को छुरा मारा

उज्जैन। आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने पहुंचे पिता पर उसके बेटे ने छुरे से हमला कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि ईश्वर पिता रामचंदर सिमलोरिया निवासी बाणगंगा इंदौर की बेटी आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती है। ईश्वर शुक्रवार को उसे देखने अस्पताल पहुंचा। यहां दिनेश पिता अंबाराम चौहान निवासी बीरमखेड़ी से उसका विवाद हो गया। इसी बीच ईश्वर का बेटा वीर छुरा लेकर आया और हमला कर पिता को घायल कर दिया। ईश्वर ने बताया कि दिनेश परिवार में हस्तक्षेप करता है। उसी वजह से परिवार से दूर रहना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

Advertisement

पानी बेच रहे युवक से 100 रुपए रोज हफ्ता मांगा, नहीं देने पर पीटा
उज्जैन। कालभैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेच रहे युवक पर बदमाशों ने पाइप और लाठी से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जीवन पिता चंद्रसिंह (22) निवासी चक भितरी भैरवगढ़ कालभैरव मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को पानी की बोतल बेच रहा था। इसी दौरान संदीप, अनिल, बंटी आए और 100 रुपए रोज देना पड़ेंगे। रुपए देने से मना करने पर इन्होंने जीवन को लाठी, पाइप से हमला कर घायल कर दिया। जीवन का कहना है कि संदीप, अनिल से दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। मारपीट में लखन को भी चोटें आईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें