Advertisement

मोबाइल का डिस्प्ले अचानक बंद,खाते से उड़ गए 1 लाख रुपए

उज्जैन। साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को करीब दो घंटे तक यह पता ही नहीं चल पाया कि उसके बैंक खातों में क्या खेल चल रहा है।

Advertisement

महालक्ष्मीनगर देवास रोड निवासी 31 वर्षीय अलंकार कुमार के मोबाइल का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया और इस दौरान उनके अलग-अलग खातों से रकम ट्रांसफर कर करीब 1 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। पीडि़त अलंकार के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक उनका फोन बिल्कुल सामान्य चल रहा था।

वे व्हाट्सएप और अन्य जरूरी काम कर रहे थे। इसके बाद डॉक्टर से मिलने जाते समय अचानक उनके मोबाइल का डिस्प्ले बंद हो गया। फोन पर मैसेज की आवाज आई, लेकिन स्क्रीन दिखाई नहीं दी। उन्हें लगा डिस्प्ले खराब हो गया है। इसी का फायदा उठाकर ठगों ने बैंक खातों से 1 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन अपने खाते में कर लिया।

Advertisement

अलंकार का कहना है कि वे आम तौर पर अनजान लिंक या एप को लेकर सतर्क रहते हैं। हालांकि, करीब 10-15 दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फ्री मूवी डाउनलोड एप का विज्ञापन देखकर उसे डाउनलोड किया था और अगले ही दिन अनइंस्टॉल भी कर दिया था। उन्हें आशंका है कि इसी एप के जरिए उनके फोन का एक्सेस हैकर्स तक पहुँचा होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें